फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Preparation of hundred meters to reach the speed of the train

ट्रेन का स्पीड मीटर सौ तक पहुंचाने की तैयारी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Preparation of hundred meters to reach the speed of the train
मैनपुरी। सौ साल से अधिक पुरानी शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद ब्रॉडगेज रेल लाइन पर सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने की कवायद तेज हो गई है। 80 किमी की रफ्तार को हरी झंडी मिलने के बाद अब ट्रेन का स्पीड मीटर 100 तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ट्रैक की डीप ट्यूनिंग, ट्रैक लेविलिंग अन्य मरम्मत भी की जा रही है।
विज्ञापन

नए वर्ष तक सब ठीक रहा तो जनवरी में शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई जाएगी। ट्रैक को इसके लायक बनाने की तैयारी भी अंतिम दौर में है। पिछले दिनों रेलवे के कई वरिष्ठ इंजीनियरों ने तीन दिनों तक विशेष ट्रेन से शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद तक की यात्रा की और कई स्थानों पर उतरकर रेलवे लाइन, रेलवे अंडरपास, क्रासिंग आदि का जायजा लिया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक जनवरी के अंत तक ट्रैक पर सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही रेलवे के प्रिसिंपल चीफ इंजीनियर ट्रेक का निरीक्षण करने आएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2010 और 1012 में इटावा ट्रैक पर दुर्घटना हो जाने पर शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन से होकर कई एक्सप्रेस ट्रेनें कानपुर की ओर निकाली गईं थीं। तब इसके महत्व और उपयोग पर अधिकारियों ने विचार किया। उधर दिल्ली-हावड़ा वाया इटावा रूट पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस रूट पर कुछ ट्रेनों को डायवर्ट करने पर भी रेलवे प्रशासन विचार कर रहा है। शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद ट्रैक पर अब 60 के स्थान पर 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनें दौड़ाने को हरी झंडी भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1901 में बिछाई गई शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन को सात वर्ष पूर्व उखाड़कर नई लाइन बिछाई गई है। उधर फर्रुखाबाद से कानपुर तक की मीटर गेज के ब्रांड गेज में परिवर्तित होने के बाद फर्रुखाबाद से कानपुर ब्रांड गेज से जुड़ गया है। इससे दिल्ली की ओर से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि के लिए जाने वाली ट्रेनों के लिए एक समांनातरण ट्रेक उपलब्ध हो गया है।

अगले वर्ष से मिलेगी बेहतर ट्रेन सुविधा
रेलवे की योजना है कि शिकोहाबाद-इटावा-कानपुर ट्रैक पर लोड कुछ कम किया जाए। साथ ही दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाए। सूत्रों की मानें तो इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने की कवायद की जा रही है।


रेलवे ट्रैक के उच्चीकरण का कार्य निरंतर चल रहा है। रेलवे लाइन को सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्य अंतिम दौर में है। निरीक्षण और ट्रायल के बाद रूट पर सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलने लगेंगी। एसके सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed