फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Pregnant woman in hospital rampage

गर्भवती महिला ने अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman in hospital rampage
परिवारीजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
दंपति का घर से शुरू हुआ विवाद महिला अस्पताल तक पहुंचा। पति से नाराज होकर शुक्रवार की रात अस्पताल पहुंची गर्ववती महिला ने रात भर हंगामा काटा। महिला के हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को शांत कराया। 
विज्ञापन


थाना कुर्रा के खेरिया निवासी रामजीत पुत्र रामनरेश नगर के आवास विकास कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी 10 साल पहले पूजा पुत्री श्यामबाबू निवासी रौरी रम्पुरा थाना कुर्रा के साथ हुई है। पूजा के सात साल की बेटी लक्ष्मी है। गर्भवती होने की वजह से उसका महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दपंति के बीच आए दिन विवाद होता है। शुक्रवार की रात 10 बजे पूजा को प्रसव पीड़ा हुई। पति से विवाद के बाद वह अकेली ही महिला अस्पताल पहुंच गई। पूजा ने महिला अस्पताल में खुद को प्रसव पीड़ा बताते हुए भर्ती करने को कहा। बिना तीमारदार के साथ आई महिला से डाक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। पूजा ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और गर्भवती महिला को समझाने के साथ ही किसी परिवारीजन को साथ लाने की सलाह दी। पूजा की ससुराल का कोई भी सदस्य रात में नहीं आया और वह पूरी रात दर्द से छटपटाती रही। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर मायके से पूजा की मां गीता, भाई मोनू, बहनोई शिवम निवासी अहिरवा कटरा औरैया भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में मौजूद रामजीत की ससुरालीजनों ने जमकर धुनाई कर दी। बीच बचाव करने आई रामजीत की मां मैना देवी से भी अभद्रता की। बाद में पूजा को प्रसव कराने के लिए मायके वाले सैफई चले गए। महिला चिकित्सक नीतू यादव का कहना है कि गर्भवती को रात में ही भर्ती करने के बाद रेफर कर दिया गया था। सीएमओ डाक्टर केके शर्मा का कहना है कि गर्भवती को बिना तीमारदार के साथ आए भी भर्ती किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed