फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Power, sworn to not waste water

बिजली, पानी बर्बाद न करने की ली शपथ

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Power, sworn to not waste water
मैनपुरी। एसबीआरएल स्कूल में विद्यार्थियों ने संकल्प अभियान के तहत घर के साथ-साथ आस पड़ोस को स्वच्छ रखने, बिजली और पानी को बर्बाद न करने की शपथ ली। साथ ही अन्य लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक डाक्टर सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है बल्कि बिजली, पानी जैसे संसाधन को भी सुरक्षित रखने की जरूरत है। यदि हम इन चीजों को सुरक्षित रखेंगे तो पर्यावरण और पृथ्वी के भविष्य को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल के नेचर क्लब के बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के साथ-साथ जल संरक्षण एवं विद्युत संरक्षण को शामिल करते हुए इन्हें बचाने का संकल्प लिया। ताकि एक स्वच्छ एवं उन्नतिशील भारत का निर्माण हो सके। बच्चों ने शपथ ली कि ‘मैं संकल्प लेता हूं कि जल की एक-एक बूंद बचाऊंगा, बिजली को कभी व्यर्थ उपयोग नहीं करूंगा, अपने समाज हित एवं राष्ट्र हित में इस पुनीत कार्य को आज से ही और अभी से ही शुरू करूंगा, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखूंगा।’ विद्यालय की प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर निदेशक अनुपम गुप्ता, निश्चल मोदी, सुरेंद्र सिंह, वरीद खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed