फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Power cuts anger descended on passers

बिजली कटौती का गुस्सा राहगीरों पर उतरा

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power cuts anger descended on passers
बिजली कटौती का गुस्सा राहगीरों पर उतरा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह आठ बजे ज्योंति रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के बाहर सौ से अधिक लोगों ने जाम लगा दिया। साथ ही उपकेंद्र पर ताला डाल दिया। कर्मचारी पहले से ही वहां से खिसक लिए। इस दौरान वहां से जो भी गुजरा उसी से आक्रोशित लोगों ने मारपीट की। यही नहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ भी गुस्साए लोगों ने अभद्रता की। लोगों में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आक्रोश था। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोगों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। तब कहीं जाकर लोगों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ज्योंति रोड पर 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन है। फीडर से कई ग्रामों में विद्युत सप्लाई की जाती है। फीडर पर ओवरलोडिंग और अघोषित बिजली कटौती के चलते ग्राम गढेरी, नगला भंत, परौंख, रुरिया ग्रामों के ग्रामीण परेशान हैं। वे कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की मांग अधिकारियों से कर चुके हैं। मंगलवार सुबह बड़ी तादाद में उपकेंद्र के बाहर ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने सब स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या को दूर करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी मिल मालिकों से रुपया लेकर ग्रामों में दी जाने वाली बिजली की सप्लाई मिलाें में दे रहे हैं। इसके चलते फीडर से जुडे़ सभी ग्रामों में विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि बिजली न आने से उनकी फसल सूख रही है। उपकेंद्र पर सुबह 8:30 बजे से लगे जाम के चलते यहां वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस बीच राहगीरों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। अधिशासी अभियंता एके  पांडेय और इंस्पेक्टर कोतवाली के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed