फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Population will increase by seven wards and 60 thousand

सात वार्ड और 60 हजार की बढ़ जाएगी आबादी

Sun, 09 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sun, 09 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Population will increase by seven wards and 60 thousand
सात वार्ड और 60 हजार की बढ़ जाएगी आबादी - फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग होने के बाद जिले में नगर पालिका के परिसीमन का कार्य तेज हो गया है। शासन के आदेशानुसार कार्य हुआ तो नगर पालिका क्षेत्र में सात वार्ड और करीब 60 हजार की आबादी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नए परिसीमन में आठ गांव और एक मोहल्ला शामिल किया जाना है। वहीं 12 अप्रैल तक सर्वे टीम गठित किए जाने को लेकर रविवार को भी एडीएम कार्यालय में काम चलता रहा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद अब अधिकारी निकाय चुनावों की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। शनिवार को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। इसमें 12 अप्रैल तक सैंपल सर्वे के लिए टीम गठित करने और नए परिसीमन के अनुसार पालिका क्षेत्र में वार्डों की संख्या और उनमें आबादी की संख्या निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। पालिका सूत्रों की मानें तो वर्तमान में पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इनमें लगभग 1.20 लाख की आबादी निवास करती है। नए परिसीमन के बाद पालिका क्षेत्र में आठ नए गांव और एक नया मोहल्ला जुड़ जाएगा। शासनादेश के अनुसार एक वार्ड में लगभग 55 सौ की आबादी होगी। विशेष परिस्थिति में आबादी में 15 प्रतिशत की कमी और बढ़ोतरी हो सकती है। इस प्रकार एक वार्ड में अधिकतम 65 सौ की आबादी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार देखें तो नए परिसीमन के बाद पालिका में वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 32 हो जाएगी। वहीं उक्त वार्डों में आबादी भी बढ़कर 1.20 लाख से 1.60 लाख हो जाएगी। इस संबंध में एडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशों के आधार पर नए परिसीमन के लिए कार्य करना स्थानीय स्तर पर शुरू हो गया है। जल्द ही निर्देशों के अनुसार सभी कार्य और सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।


सैंपल सर्वे के लिए गठित होंगी टीमें
शासन ने 12 अप्रैल तक नए परिसीमन के लिए वार्डों में सैंपल सर्वे कराने को टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद रविवार को छुट्टी के दिन भी कलक्ट्रेट में टीमें गठित करने के लिए कर्मचारी काम करते देखे गए। हालांकि पालिका क्षेत्र में सर्वे का काम कितनी टीमें करेंगी इसका निर्धारण देर शाम तक नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed