{"_id":"56e849494f1c1b1b118b4c7b","slug":"poore-pradesh-mein-pahunchaee-bijalee-paanee-aur-sadak-shivapaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे प्रदेश में पहुंचाई बिजली, पानी और सड़क: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे प्रदेश में पहुंचाई बिजली, पानी और सड़क: शिवपाल
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्री देवी मेला पंडाल में आयोजित समाजवादी विकास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता जरूरी होती है। सपा सरकार ने प्रदेश के हर कोने तक इनकी पहुंच सुनिश्चित की है। चार वर्ष पूर्व सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में चारों ओर और संतुलित विकास कराया है। साथ ही जन कल्याण की कई योजनाएं संचालित की हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सत्ता संभालते ही समाजवादी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा किया। मात्र तीन साल में वादों को पूरा करके साबित कर दिया कि समाजवादी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। अधिकांश योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों के खातों में पहुंचाकर भ्रष्टाचार का खात्मा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, मजदूरों सभी वर्गों के विकास के लिए कदम उठाए। सरकार ने नई राजस्व संहिता लागू की ताकि किसानों को उनके द्वार पर ही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी स्तर पर पात्र लाभार्थी को परेशान किया जाए तो गोपनीय पत्र लिखना कड़ी कार्रवाई होगी।
सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर वीरेेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रहा है। कार्यक्रम को विधायक सदर राज कुमार उर्फ राजू यादव, करहल सोबरन सिंह यादव, किशनी बृजेश कठेरिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चंद्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी खुमान सिंह वर्मा, विधायक भोगांव आलोक कुमार शाक्य, सदस्य विधान परिषद अरविंद प्रताप सिंह यादव, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग दीप सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह यादव, सदस्य महिला आयोग सुमन दिवाकर, रीता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका साधना गुप्ता, अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लाल चंद्र, ट्रेनी पीसीएस अविनाश चंद्र मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी ने किया।