फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Politics also holds, journalists speak of

राजनीति भी मानती, पत्रकार की बात...

Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Politics also holds, journalists speak of
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीदेवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर तिवारी और विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह, एसडीएम रामचंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक वाजपेयी ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकार तमाम समस्याओं से जूझता है तब सच्ची खबर प्रस्तुत करता है। इसलिए आवश्यकता है कि पत्रकारिता को सही मायने में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ घोषित किया जाए। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। पत्रकार समाज को आइना दिखाने में सहायक होते हैं। साहित्यकार डा. हरिश्चंद्र शाक्य ने कहा कि राजनीति भी मानती, पत्रकार की बात, कलम तेज है तोप सी, जो चलती दिन रात। इसमें इटावा, एटा से आए पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सम्मेलन में हरिओम बाबा, सुघर सिंह ने संयोजक प्रेमबाबू अंबेस को चांदी का मुकुट पहनाया। वहीं इं. मनोज यादव ने डाक्टर हरिश्चंद्र शाक्य और पत्रकार सुखवीर यादव को साइकिल भेंट की। संयोजक प्रेमबाबू अंबेस ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी अब्दुल जहीन, इं. मनोज यादव, पत्रकार सतीश अवस्थी, प्रदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed