{"_id":"57efb02d4f1c1b9a11573baf","slug":"police-will-look-at-every-inch-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रविवार को मैनपुरी आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है। प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं। शहर में प्रवेश करते ही सादा वर्दी और असलाह से लैस पुलिसकर्मी नजर आएंगे। रोड शो के दौरान चप्पे-चप्पे पर स्पेशल टीम की नजर रहेगी। खुफिया विभाग भी शहर की छोटी-बड़ी हलचल पर नजर बनाए हुए है।
फीरोजाबाद से मैनपुरी सीमा में प्रवेश करते ही राहुल गांधी का काफिला मैनपुरी पुलिस के सुरक्षा घेरे में आ जाएगा। शहर में प्रवेश करने तक जगह-जगह सादा वर्दी और हथियारों से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर से होकर गुजरने वाले मार्ग में आसपास स्थित भवनों पर सशस्त्र पुलिसबल तैनात रहेगा। जो पूरे एरिया की निगरानी करेगा।
सिंधिया तिराहा पहुंचने के बाद वहां पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम के बाद रोड शो के दौरान प्रशासनिक अधिकारी काफिले के साथ लगातार बने रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने गोपनीय बैठक में सभी इंतजामों के बारे में विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष का काफिला पहुंचने से पहले ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि रोड शो के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। रोड शो जिस क्षेत्र से होकर निकलेगा वहां पुलिस के साथ पीएसी और सादा वर्दी में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।