फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police took action under Gangster Act against six who committed crime by forming gang in Mainpuri

UP: पुलिस की रडार में गिरोहबंद अपराधी, छह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई; जुटाया जा रहा संपत्ति का ब्योरा

Sat, 23 Mar 2024 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 07:23 PM IST
सार

गिरोह बनाकर अपराध करने वाले छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनकी संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Police took action under Gangster Act against six who committed crime by forming gang in Mainpuri
थाना कुरावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गिरोह बनाकर अपराध करने वाले पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने एक गैंग के छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

 
मामला कुरावली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले छह अपराधियों के खिलाफ कुरावली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक मोहर पाल सिंह ने बताया कि आगरा के हुसैनपुर निवासी सुभाष अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी आदि की वारदात अंजाम देता है। 
विज्ञापन


सुभाष गैंग का लीडर है और उसने साथी उदयवीर, कमलकांत, ओमशरन उर्फ प्रदीप, अवनीश और ब्रजेश निवासी गांव हिरौंदी मुजफ्फरपुर जनपद एटा उसका सभी अपराधों में साथ देते हैं। गैंग के सभी सदस्यों पर जनपद के अलावा गैर जनपदों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने आपराधिक क्रियाकलाप के चलते कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी छह अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने गिरोहबद्ध अपराध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सभी के अपराध से अर्जित की गई चल और अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed