फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police teams engaged in the search for the robbers.

Mainpuri News: लुटेरों की तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

Mon, 13 Jul 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 13 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police teams engaged in the search for the robbers.
कुसमरा। रामनगर मार्ग पर रविवार दोपहर महिला से सोने की चेन लूट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी। सीओ भोगांव ने बताया कि टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही वारदात अंजाम देने वाले गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी अश्विनी कुमार रविवार को पत्नी आरती और बुआ सुशीला देवी को लेकर गांव बंसरमऊ जा रहे थे। रामनगर मार्ग पर कुशलपुर पुलिया के पास एक बाइक सवार लुटेरे उनकी पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर भाग गए थे। धक्का मुक्की के दौरान दोनों महिलाएं बाइक से गिरकर घायल हो गई थीं।
विज्ञापन

सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली थी, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्र में कॉबिंग करने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही पुलिस दंपती के साथ वारदात अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed