{"_id":"6a74c41cebd5f87a920258fe","slug":"police-stopped-an-elderly-person-and-their-family-member-from-self-immolation-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1127682-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वृद्ध और परिजन को आत्मदाह करने के पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वृद्ध और परिजन को आत्मदाह करने के पुलिस ने रोका
Thu, 06 Aug 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जमीन पर अवैध कब्जे की कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर वृद्ध अपने परिजन के साथ आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो वृद्ध और परिजन की तलाशी लेने पर ज्वलनशील पदार्थ मिला। लिखित शिकायत दिए जाने के लिए कोतवाली भेजा गया। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पाइओबरा के जगदीश बृहस्पतिवार दोपहर को बहू प्रियंका व परिवार के मिथलेश के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस समय तक जिलाधिकारी कार्यालय से जा चुके थे। जगदीश परिजन के साथ कार्यालय के पास प्रार्थनापत्र लिए खड़े थे। उनकी संदिग्ध गतिविधि को देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को शक हुआ। इस पर उनके झोले की तलाशी ली तो उसमें ज्वलनशील पदार्थ मिला। जिसे जब्त कर लिया गया, पुलिस को बुलाने के बाद जगदीश व परिजन को कोतवाली शिकायत करने के लिए भेज दिया गया। पीड़ित जगदीश ने बताया कि गांव में उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। पूर्व में वह लोग कई बार शिकायतें कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें न्याय दिया जाए नहीं तो जान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर गांव भेजा है।
विज्ञापन