फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   police sent another person to jail on someone else warrant In Mainpuri

वाह री पुलिस: जुर्म किसी और का... जेल किसी और को भेज दिया, अब दे रही सफाई; इसलिए हो गई गड़बड़ी

Sat, 10 Feb 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने किसी दूसरे के नाम पर जारी वारंट पर एक निर्दोष व्यक्ति को जेल भेज दिया। सच सामने आया तो पुलिस अब सफाई दे रही है। 

विज्ञापन
police sent another person to jail on someone else warrant In Mainpuri
थाने में अपनी बात बताता निर्दोष पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यहां बेवर थाना पुलिस ने एक अपराधी के वारंट पर निर्दोष को जेल भेज दिया। जमानत पर रिहा होने के बाद वह थाने पहुंचा। पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस अब जवाब नहीं खोज पा रही है। वह अपनी सफाई देने में जुटी है।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के काजीटोला दक्षिणी मोहल्ले का है। यहां के निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बलवीर सिंह शनिवार को थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी से बात की। बताया कि 29 जनवरी 2024 को बेवर पुलिस ने न्यायालय से बिछवां थाने के लिए जारी एक वारंट के आधार पर उन्हें गिरफ्तार का जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन

कहा कि वह पुलिस को बताता रहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया। वह अपराधी नहीं है। लेकिन, उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। जेल जाने के तीन दिन बाद न्यायालय से युवक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद न्यायालय से वारंट संबंधी पत्रावली की पक्की नकल प्राप्त की।

विज्ञापन

इसके मिलने पर पता चला कि उसी नाम और वल्दियत का युवक नगला केहरी निवासी प्रदीप है। यह वारंट उसके नाम पर था। लेकिन, पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मामला सामने आया तो पुलिस के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। पुलिस अब सफाई दे रही है। कह रही है कि वारंट पर नाम और पता बेवर का ही दर्ज था, इसलिए गड़बड़ी हो गई।

विज्ञापन

जेल में काटी रातों की कैसे होगी भरपाई

पुलिस अब भले ही वारंट में पता गलत होने के चलते गड़बड़ी होने की बात कह रही है, लेकिन प्रदीप कुमार ने जो रातें बिना अपराध के जेल में काटी उनकी भरपाई कौन करेगा। इसका जवाब न तो पुलिस के पास है और न ही किसी अन्य के पास। प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि युवक और अपराधी का नाम और पिता का नाम एक ही था। वारंट पर नगला केहरी के बजाए बेवर का पता दर्ज था। इसलिए ही पुलिस को समझने में गड़बड़ी हो गई। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed