फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police encounter with cow smugglers, 12 arrested

UP: जंगल में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़...दो के पैर में लगी गोली, 12 गिरफ्तार; 80 से अधिक गोवंश कराए मुक्त

Wed, 29 Oct 2025 06:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Oct 2025 06:25 PM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के जंगल में पुलिस को देख गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो गो तस्करों के पैर में गोली लगी। 12 आरोपी गिरफ्तार किए।

विज्ञापन
Police encounter with cow smugglers, 12 arrested
मुठभेड़ में पकड़ृे गो तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर और औंछा पुलिस ने मंगलवार रात को गो-तस्करों की तलाश में जंगल में दबिश दी, तलाश के दौरान दो बार मुठभेड़ हुई। इनमें दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी, 10 अन्य साथियों को असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण ने रात भर ऑपरेशन को लीड किया। करीब 80 से अधिक गोवंश को मुक्त कराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि मंगलवार रात को घिरोर क्षेत्र में गो-तस्करों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। इस सूचना पर वह थानाध्यक्ष घिरोर अनुज चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना औंछा और टीम के साथ गांव फाजिलपुर के जंगल में कॉम्बिंग करने के लिए पहुंचे। कुछ देर तलाश के बाद वहां कुछ गोवंश दिखाई दिए। पुलिस माजरा समझ पाती, तभी वहां मौजूद गो-तस्करों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन


 

गो-तस्करों की संख्या अधिक थी, वह इधर-उधर भागने लगे। इस बीच दो गो-तस्करों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम बाबू लाल निवासी गोबरिया बाव-कच्ची बस्ती थाना अनंतपुरा कोटा राजस्थान और शंकर निवासी शांतिनगर कोटा बताया। दोनों को अस्पताल भिजवाया, कुछ देर बाद दो अन्य साथियों मुकेश निवासी सुतड़ा धनेसर थान दाबी बूंदी राजस्थान और अजय निवासी कर्मकापुरा थाना रानू कोटा राजस्थान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों के कब्जे से चार तमंचा कारतूस बरामद हुए।

 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 80 से अधिक गोवंश को मुक्त कराने के बाद ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। भागे हुए अन्य साथियों की तलाश में टीम जंगल में कॉम्बिंग कर रही थी, औंछा क्षेत्र में नाहिल कठेगरा जसराना बार्डर के पास पहुंचने पर भागे हुए गो-तस्करों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में आठ गो-तस्करों को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
विज्ञापन

पूछताछ में अपने नाम मदन, सरदार, राजू, लक्ष्मण, बबलू निवासी कलमकुकुआ थाना रणपुर, भरत, ओमकार निवासी शांति नगर बूंदी, वीरभान सिंह निवासी कोंडी डाबी बूंदी राजस्थान बताया। इनके कब्जे से पुलिस को चार तमंचा कारतूस बरामद हुए। बुधवार को एसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दोनों पुलिस मुठभेड़ के संबंध में जानकारी दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed