{"_id":"6ac2b385caaff2a10d084ce8","slug":"two-youths-come-into-contact-with-high-tension-line-one-in-critical-condition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-168038-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, एक गंभीर
Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर के बिछिया रोड पर खराब बिजली केबल बदलते समय हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से दो युवक बुरी तरह झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से झुलसे युवक को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में बिछिया रोड निवासी राहुल चौहान घर की बिजली केबल पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे राहुल अपने परिचित धीरज निवासी औडेंन्य मंडल के साथ मिलकर नई केबल डालने का काम कर रहे थे। केबल खींचते समय संतुलन बिगड़ने के कारण केबल अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। तेज धमाके के साथ करंट दौड़ा और राहुल उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। पास ही मौजूद धीरज भी झटके से दूर जा गिरा और झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को दूर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल की हालत चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। वहीं, धीरज की हालत में सुधार है।