फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested two smugglers in Mainpuri recovered liquor worth lakhs from their possession

UP News: पंजाब से तस्करी करके मैनपुरी के रास्ते बिहार ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर दबोचे गए, लाखों का माल बरामद

Sun, 02 Jul 2023 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

पंजाब से शराब की तस्करी करके मैनपुरी के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए। इनके कब्जे से लाखों का माल बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Police arrested two smugglers in Mainpuri recovered liquor worth lakhs from their possession
Mainpuri News: पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस ने ट्रक में लाखों की शराब पकड़ी। यह पंजाब से तस्करी करके मैनपुरी के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी क्षेत्र में कोतवाल और चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ सुबह सिंहपुर नहर पुल के पास चेकिंग कर कर रहे थे। इसी समय वहां से एक ट्रक गुजर रहा था। पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर ट्रक में मौजूद लोग युवक कूदकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो केबिन ले हरियाणा प्रांत की 73 पेटी शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शराब अंबाला से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम मनोज कुमार और देवेंद्र सिंह बताया। दोनों धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 876 बोतल पंजाब प्रांत की शराब मिली है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed