फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested three vicious robbers in Mainpuri and search continues for eight

शिक्षा की आड़ में लूट का धंधा: होंडा सिटी से आए बदमाश, हाईवे पर ट्रक सहित 30 लाख का माल लूटा,स्कूल में छिपाया

Mon, 09 Jan 2023 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 08:19 PM IST
सार

मैनपुरी में हाईवे पर लूट को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें एक स्कूल संचालक भी शामिल है। आरोपियों ने लूट का माल स्कूल में छिपाया था।  

विज्ञापन
Police arrested three vicious robbers in Mainpuri and search continues for eight
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की करहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने हाइवे पर ट्रक लूट को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से लूटा गया माल के साथ एक कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। गैंग के आठ अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बीती 30 दिसंबर को एक ट्रक चालक करीब 30 लाख रुपये कीमत का सरसों का तेल लेकर जयपुर से वाराणसी जा रहा था। मीठेपुर चौकी क्षेत्र में होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक को रोक लिया। इसके बाद लूट की वारदात अंजाम दिया। यह लोग सरसों के तेल सहित ट्रक लूट ले गए। चालक और हेल्पर को जालौन क्षेत्र में फेंक दिया था। इस घटना को लेकर वहीं पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि विवेचना मैनपुरी पुलिस को मिली। इस पर खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गईं। जांच के दौरान लूट कांड में कुल 11 बदमाशों की संलिप्तता सामने आई। सोमवार को करहल थाना पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम गौरव यादव उर्फ गोविंद निवासी गांव जौनई, थाना जसवंत नगर, इटावा, अंकित यादव निवासी झिंगूपुर, थाना सैफई, इटावा और मंटू बाबू यादव निवासी नसूपुर सजेंती, थाना जसराना, फिरोजाबाद बताया। इनके कब्जे से सरसों के लूटे गए 3933 पैकेट, 872 टिन, लूटा गया ट्रक, वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार, ट्रैक्टर, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। खुलासे को लेकर आईजी आगरा जोन की ओर से टीम को 50 हजार रुपया का इनाम भी दिया गया।

स्कूल में छिपाकर रखा गया था माल

एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा मंटू बाबू यादव फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है। वह करहल में जौथरी रोड पर राजकुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालक भी है। वह स्कूल की आड़ में इस तरह के कृत्य करता था। लूट का तेल स्कूल में ही छिपाकर रखा गया था। अंकित यादव शातिर अपराधी है। उस पर करीब 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य पकड़े व वांछित सदस्यों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गैंग के इन सदस्यों की है तलाश

एएसपी ने बताया कि अभी दो लुटेरों के नाम के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। शेष वांछित अरविंद यादव उर्फ छुटका निवासी नगला खुशाल करहल, योगेश यादव उर्फ ओगड़ निवासी नसूपुर सजेंती जसराना फिरोजाबाद, श्यामवीर यादव नगला देवी करहल, सोनू यादव निवासी गांव गढ़िया अहलादपुर करहल, रुचित यादव निवासी झिंगूपुर थाना सैफई इटावा, राजीव यादव उर्फ राजू निवासी गांव मडै़या चंद्रहास थाना नगला खंगर फिरोजाबाद, दो चालक व छह मजदूरों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed