फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested robber with reward of 15 thousand in Mainpuri

Mainpuri: पुलिस ने 15 हजार के इनामी लुटेरे को किया गिरफ्तार, लूटी गई अंगूठी बरामद

Mon, 01 Apr 2024 04:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 04:16 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने 15 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से लूटी गई अंगूठी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Police arrested robber with reward of 15 thousand in Mainpuri
थाना कुरावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुरावली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने एटा कुरावली मार्ग पर दबिश देकर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। वह लूट के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। कब्जे से लूटे गए जेवर तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए। लुटेरे को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह कुरावली पुलिस को सूचना मिली कि एटा कुरावली मार्ग अंडरपास के पास एक लुटेरा देखा गया है। इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लूट के एक मामले में फरार चल रहा है। इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी राधेश्याम और प्रभारी निरीक्षक कुरावली मोहर सिंह ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। दबिश देकर वहां मौजूद लुटेरे को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

कुरावली में दर्ज है लूट का मामला

पूछताछ करने पर लुटेरे ने अपना नाम सतेंद्र निवासी नगला परम थाना जसरथपुर एटा बताया। एसपी ने बताया कि सतेंद्र पर कुरावली क्षेत्र में लूट का मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के कब्जे से लूटी गई एक सोने की अंगूठी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ जनपद एटा के जसरथपुर, बागवाला आदि थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए लुटेरे को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed