{"_id":"56f184de4f1c1be87cf14d25","slug":"pm-angry-at-not-getting-malnourished-children-admitted-to-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर कुपोषित बच्चे भर्ती न मिलने से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर कुपोषित बच्चे भर्ती न मिलने से डीएम नाराज
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्र पर कुपोषित बच्चे भर्ती न मिलने से डीएम नाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने मंगलवार को महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र में कोई भी बच्चा भर्ती नहीं मिला। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी से नाराजगी जताई। साथ ही गांव के अतिकुपोषित बच्चों को जांच के बाद पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से कहा कि वह समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर सुविधा दे। साथ ही चिकित्सालय में दवा वितरण रजिस्टर अपडेट रहे।
जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने सबसे पहले पर्चा पंजीयन काउंटर, बाल शिशु बाह्य रोगी कक्ष, हड्डी बाह्य रोगी कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। पूछने पर चिकित्सकों ने बताया कि मंगलवार को 381 पुरुष, 205 महिलाआें ने पर्चे बनवाए हैं। होली के कारण मरीज कम आए हैं। पुनर्वास पोषण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कुपोषण वार्ड में कोई भी बच्चा भर्ती न मिलने पर नाराजगी जताई। इस पर बताया कि पिछले दिनों केंद्र में 29 बच्चे आए थे। जांच के बाद पांच भर्ती किए थे। उन्हें वापस भेज दिया गया था। इस पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी केके शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव को कुपोषण पुनर्वास केंद्र पर बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस दुष्यंत त्यागी आदि उपस्थित रहे।