{"_id":"5925c8cc4f1c1b9430535a4f","slug":"plunder-the-house-by-shooting-near-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास गोली मारकर सराफ को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास गोली मारकर सराफ को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 24 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
घर के पास गोली मारकर सराफ को लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने सराफ को उसके घर के पास गोली मारकर नगदी और जेवरों से भरा थैला लूट लिया। घायल सराफ को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात जिलेभर में लुटेरों की सर्च शुरू करा दी गई थी।
बेवर के फर्रुखाबाद रोड पर भतीजा सुबोध और चाचा सर्वेश की पाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दोनों देर रात लगभग 8.45 बजे दुकान बंद कर फर्रुखाबाद रोड पर स्थित ज्ञान भारती स्कूल वाली गली में अपने घर जा रहे थे। गली के बाहर बाइक खड़ी कर दोनों पैदल ही गली में घुसे तो बाइक सवार तीन लोग उनके पास रुके। दो बाइक पर बैठे रहे जबकि एक ने उनका थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी। गोली सर्वेश की कमर पर लगी। इसके बाद उनसे नगदी और जेवरों से भरा थैला लूटकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात बदमाशों की जिलेभर में सर्च भी शुरू करा दी गई।