मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर जनपद स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर काॅलेज में किया गया। नौ वर्ग की प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्राईसाइकिल दौड़ बालक वर्ग में पीयूष और बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता (लोकगीत, भजन, देशगीत) में दिव्या श्री मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली प्रथम, शताक्षी राजकीय कन्या इंटर काॅलेज मैनपुरी द्वितीय और दीप्ती अमर शहीद इंटर काॅलेज बेवर ने तृतीय स्थान प्राप्त कया। नृत्य एवं वादन में अयान खान नेशनल कॉलेज भोगांव प्रथम, रौनक जीजीआईसी मैनपुरी द्वितीय और सरिता भक्त वत्सल इंटर कॉलेज बिछवां तृतीय स्थान पर रहीं। ट्राई साईकिल (बालक) दौड़ में पीयुष जीआईसी मैनपुरी प्रथम, रीतेश श्री मलिखान सिंह कुरावली द्वितीय और मोहित जनता इंटर कॉलेज नौनेर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग दौड में सरिता भक्त वत्सल बिछवां प्रथम , फरा कस्तूरबा गांधी विद्यालय भोगांव द्वितीय और कुमकुम श्री मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सौज तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में अमन प्रथम, समीर द्वितीय और अयानखान तृतीय स्थान पर रहा। बालिक वर्ग में शालिनी तिवारी आरसी कॉलेज प्रथम, राखी श्री चित्रगुप्त कॉलेज द्वितीय और शालिनी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज घिरोर तृतीय स्थान पर रहीं। छूकर पहचानना प्रतियोगिता में नितिन डीएवी आलीपुरखेड़ा प्रथम, हरिगोपाल क्रिश्चियन कॉलेज द्वितीय और रेनू महाकवि देव इंटर कॉलेज कुसमरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अलका मिश्रा संरक्षण अधिकारी, अशोक यादव, राकेश यादव, कमल यादव, जिला समन्वयक धीरेंद्र सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।