{"_id":"5910aeb74f1c1b0a13850f1b","slug":"people-s-oppression-in-protest-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Mon, 08 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्ट और मैन सप्लाई बाधित के नाम पर हर रोज बिजली कटौती की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने रविवार को उपकेंद्र पर जमकर हंगामा काटा था। सूचना पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए।
रविवार को करीब दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को लोगों ने बताया संविदा पर तैनात लाइनमेन पूरी मनमानी से काम करते हैं। बेवर, कुसमरा लाइन को सेपरेट किया जाए जो गढ़िया से अलग हो। कार्यदायी संस्था से प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाया जाए। नगर में जर्जर केबलों को अतिशीघ्र बदलवाया जाए। मोटा रोड पर कम सप्लाई मिलने की समस्या है। बेवर देहात के कुछ गांव अरम फीडर से जोड़ें जाए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश कुमार, एक्सईन पी प्रभाकर, एसडीओ मनोज राय, जेई रवि शंकर ने शीघ्र ही समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया। वहीं चेयरमैन सरित कान्त भाटिया ने नगर में बिजली अव्यवस्था ठीक कराने को लेकर एक पत्र जिलाधिकारी को दिया गया ।