फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   People got moaning for two hours

दो घंटे लगे जाम में कराह उठे लोग

Thu, 04 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Thu, 04 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
People got moaning for two hours
दो घंटे लगे जाम में कराह उठे लोग - फोटो : अमर उजाला
नो एंट्री का शहर में पालन नहीं हो रहा है। नो एंट्री समय में शहर में भारी वाहनों के प्रवेश तथा सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं। गुरुवार को लोगों को सदर बाजार में दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो एंट्री लागू की गई है। नो एंट्री के बाद भी शहर के बीच प्रतिबंधित वाहनों का आसानी से प्रवेश हो रहा है। सड़क किनारे दुकानदार तथा राहगीर अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर रहे हैं। गुरुवार को बाजार बंदी होने के चलते गरीबों का बाजार भी लगा। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग आए तो उन्होंने भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। जिसके चलते सदर बाजार में जाम लग गया। जाम से निकलने के लिए इधर उधर से निकले तो भीड़ में फंस गए। जाम में फंसे लोगों को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटे बाद ही यातायात व्यवस्था सही हुई। दुकानदार मनीष जैन का कहना है शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए। वाहनों का प्रतिबंधित समय में प्रवेश बाजार में रोका जाना चाहिए। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है शहर में नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। वाहन पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed