{"_id":"a49b953f9a6be6e30dba627b1ffa8000","slug":"patriotic-colors-appear-on-each-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ दिखेेंगे देशभक्ति के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ दिखेेंगे देशभक्ति के रंग
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। गणतंत्र दिवस के लिए दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज की खूब बिक्री हुई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के अलावा आम लोगों ने भी आवासों पर तिरंगा फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज खरीदे।
गणतंत्र दिवस पर होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस लाइन पर होने वाली भव्य परेड की सलामी सांसद तेज प्रताप यादव लेंगे। इसके लिए पुलिस लाइन में दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। रंगोली सजाने से लेकर अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां चलती रहीं। गणतंत्र दिवस पर सुबह 7.30 बजे डीआईओएस और बीएसए के संयोजकत्व में नार्मल स्कूल से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 8:30 बजे समस्त विभागाध्यक्षों के संयोजकत्व में समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान और सामूहिक प्रतिज्ञा, राष्ट्रीय भावना से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9:30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह दस बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे जिला चिकित्सालय में फल वितरण, नेत्र चिकित्सा शिविर, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन होगा। वहीं पूर्वाह्न एसडीएम घिरोर रामचंद्र यादव जिले के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी परशुराम को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे। वहीं नगर पालिका में शाम सात बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
प्लास्टिक पर रोक, फिर भी बिके तिरंगे
मैनपुरी। प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी बाजार में जमकर प्लास्टिक के झंडे बिके। शहर की तमाम दुकानों पर लोग प्लास्टिक के झंडे खरीदते देखे गए। इस दौरान न तो लोगों ने ही इन झंडों को खरीदने से परहेज किया और न ही किसा अधिकारी ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।