फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Patients suffering from fever are not getting proper treatment in district hospital in Mainpuri

Mainpuri: बुखार का उपचार तो दूर, बेड तक नहीं दे पा रहा अस्पताल प्रशासन; डेढ़ महीने में 25 मरीजों की मौत

Tue, 03 Oct 2023 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 03:04 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार का उपचार तो दूर जिला अस्पताल प्रशासन बेड तक नहीं दे पा रहा है। यहां डेढ़ महीने में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Patients suffering from fever are not getting proper treatment in district hospital in Mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के कहर के बीच जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। यहां पहुंचने वाले मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। यह हाल इमरजेंसी का ही नहीं है। इंडोर वार्ड में भी बेड कम होने पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में बुखार की रोकथाम के सरकारी दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में जिले में 25 बुखार पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी बुखार की रोकथाम के लिए सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। मरीजों को बेहतर उपचार पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में बुखार के 65 मरीज अस्पताल पहुंचने से अचानक अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: गांधी जयंती पर आगरा में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, सैकड़ों लोग शहीद स्मारक से जंतर-मंतर के लिए कूच
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी से लेकर इंडोर तक मरीजों के लिए बेड की समस्या खड़ी हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी और इंडोर में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए गए। सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की सुबह से ही भीड़ रही। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने दूसरी मंजिल पर 16 बेड के अतिरिक्त दो वार्ड संचालित कराए लेकिन कुछ ही देर में ये वार्ड भी फुल हो गए। इसके बाद एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाने का आदेश दिया गया।

निजी अस्पतालों में ले गए मरीज

आगरा रोड निवासी श्री निवास, वंशीगोहरा निवासी सीमा देवी, नगला शिवलाल निवासी सुबोध कुमार अस्पताल में बेड नहीं मिलने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में ले गए। कुछ मरीज भीड़ को देखते हुए स्वत: ही निजी अस्पतालों के लिए चले गए। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में कुल 88 बेड की व्यवस्था थी जबकि 102 मरीज भर्ती हुए।



यह भी पढ़ेंः- Agra: पड़ोसियों के विवाद में पथराव के बाद चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल; मौके पर कई थानों की पुलिस

जांच के नाम पर भी हो रही खानापूरी

जिला अस्पताल में जांच के नाम पर भी खानापूरी चल रही है। एक अक्तूबर और 2 अक्तूबर को अस्पताल की पैथोलॉजी बुखार के मरीजों के बीच भी बंद रही। इसके चलते जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांच नहीं कराई जा सकी। दो दिन से मरीज बिना जांच के ही अस्पताल में लेटे हुए थे।

मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंडोर में दो अतिरिक्त वार्ड शुरू कराए गए हैं इनमें 16 बेडों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीनियर सिटीजन वार्ड और हृदय रोग विभाग को भी मरीजों के लिए खुलवा दिया गया है। जैसे- जैसे मरीज बढ़ रहे हैं बेड की भी व्यवस्था की जा रही है।  -डॉ. मदनलाल, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed