फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Patients got beds too low

मरीज इतने की पलंग भी पड़ गए कम

Mon, 08 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 08 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Patients got beds too low
मरीज इतने की पलंग भी पड़ गए कम - फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके चलते जिला अस्पताल में दवाओं से लेकर बेड तक कम पड़ने लगे हैं। सोमवार को एक हजार से अधिक रोगी पहुंचे। इनमें से गंभीर हालत में दोपहर तक 30 को इमरजेंसी में और 105 को कई वार्डों में शिफ्ट कराया गया। वहीं कुछ रोगी जमीन पर लेटकर बैड खाली होने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में 1023 रोगी ओपीडी में पहुंचे। इसके चलते पर्ची काउंटर से लेकर दवा वितरण तक लाइन लगी नजर आई। वहीं इनमें से डायरिया, बुखार, फूड प्वाइजनिंग के 30 को इमरजेंसी में और 105 रोगियों को विभिन्न वार्डों में भर्ती कराया गया। इसके चलते 100 बैड के जिला अस्पताल में जगह ही कम पड़ गई। रोगी अधिक आने के चलते हृदय रोग विभाग में रोगियों को शिफ्ट कराया गया। वहीं कुछ रोगियों ने तो प्राइवेट रूम भी लिए। इतना ही नहीं कुछ रोगी जमीन पर लेटकर बैड खाली होने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


 यही नहीं जिला अस्पताल में इस समय दवाओं का भी टोटा है। सोमवार को उपचार कराने आईं रहीसा बेगम ने बताया कि पेशाब में जलन पड़ती है। डाक्टर ने अल्कासोल सीरप लिखा। दवा काउंटर पहुंचे तो पता चला कि खत्म हो गया है। रूबी ने बताया कि वह अपने बच्चे दस्त होने पर दिखाने आई थी। यहां उन्हें बच्चों वाला दस्त का सीरप नहीं मिला। इतना ही नहीं खांसी का सीरप भी नहीं है। जिला अस्पताल में एक भी एक्सट्रा काउंटर नहीं खोला गया है। इससे रोगियों को लंबी लाइन में लगकर दवा लेनी पड़ रही है। वहीं जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम भी नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जिन दवाओं का स्टाक कम है उनके लिए कह दिया गया है वो जल्द ही आ जाएंगी। खांसी और दस्त की टेबलेट की मात्रा सही है।
- एके उपाध्याय, सीएमएस


उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
सोमवार की सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। सोमवार सुबह 10 बजे से सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। अभी तक के मौसम में सोमवार का दिन सबसे अधिक उमस भरी गर्मी वाला रहा। दोपहर बाद बढ़ी गर्मी का असर बाजारों में भी नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से आने वाले बच्चों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed