{"_id":"ea3130722436c5ba16a81fa27d3d6ce8","slug":"parshuram-jayanti-extracted-bike-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम जयंती पर निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम जयंती पर निकाली बाइक रैली
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परशुराम जयंती पर संकल्प लेने के बाद रविवार को ब्राह्मण समाज ने रैली निकाल और सभा कर अपनी ताकत का एहसास कराया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संयोजन में महर्षि भगवान परशुराम की जयंती शोभायात्रा निकाली गई। बच्चों द्वारा निकाली गई सजीव झांकियों ने मन मोह लिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अधिकार और सम्मान पाने के लिए एकजुट होना जरूरी है। वक्ताआें ने अपने समाज के लोगों को एहसास कराया कि ऐसा आचरण करें जिसका दूसरे अनुसरण करें।
सरस्वती शिशु मंदिर देवी रोड पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा कि सम्मेलन की सार्थकता तब सिद्ध होगी। जब हम समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर नई दिशा देने का कार्य करेंगे। हमने अपनी सिद्धियां खो दी हैं। समाज को बंधन में बांधने से विरोध बढ़ता है। उन्होंने कहा कि दूसरों की बुराइयां ग्रहण करने की अपेक्षा हम दूसरों को अच्छे आचरण देने का प्रयास करें। कैंसर से मैनपुरी की पहचान हैं। इसकी भेंट हजारों लोग चढ़ गए और परिवार तबाह हो गए। इस सम्मेलन में समाज के युवक संकल्प लें न तंबाकू खाएंगे न खाने देंगे। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा तब ही औरों के बीच सम्मान से खड़े हो सकेंगे। बेटियों को समान अधिकार दें। दहेज प्रथा समाप्त करें और अपना नैतिक स्तर सुधारें। सभा को विशिष्ट अतिथि डा. अनुपम दुबे, मनोज दुबे, राहुल दुबे, आशुतोष मिश्रा, किरन चतुर्वेदी, देवेंद्र किशोर मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनोज दुबे आशीष तिवारी, प्रभाष मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री, शिवम मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, कमल मिश्रा आदि मौजूद रहे। सभा में अतिथि के रूप में महेश चंद्र अग्निहोत्री प्रेम नारायण दुबे, मोहन पांडे, पुरुषोत्तम लाल, डॉण्गया प्रसाद दुबे मंचासीन रहे। इससे पूर्व धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। आगरा रोड स्थित नारायण धर्मशाला से यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक किशन दुबे व विजय दीक्षित ने भगवान परशुराम की आरती कर पूजन के साथ किया। शोभायात्रा सराफा बाजार संता बसंता चौराहाए सदर बाजार क्रिश्चियन तिराहा से कचहरी रोड दुर्गा मंदिर से होकर आरम रोड होती हुई मदार दरवाजा से होकर देवी रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इसके युवकों ने भी बाइक रैली निकाली। यात्रा के दौरान एक दर्जन से अधिक देवी.देवताओं की झांकियों के साथ बैंड वादक धार्मिक भजनों की धुने बजाते चल रहे थे। रास्ते में शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।