फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Parents and school staff bred, charlotte stone

अभिभावक और स्कूल कर्मचारी भिड़े, चले ईंट-पत्थर

Sat, 08 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 08 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parents and school staff bred, charlotte stone
अभिभावक और स्कूल कर्मचारी भिड़े, चर्ले इंट पत्थर - फोटो : अमर उजाला
कुरावली रोड स्थित एक स्कूल में शनिवार की दोपहर जबरन किताब कापियां लेने का दबाव बनाने पर जिला अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और स्कूल के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। मारपीट में दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। एएसपी और एडीएम समेत बड़ी संख्या में फोर्स स्कूल पहुंच गया। देर शाम तीन तहरीर थाना कोतवाली में दी गई हैं।
विज्ञापन

कुरावली रोड पर डाक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालित है। शनिवार दोपहर स्कूल के कर्मचारियों और मौके पर मौजूद जिला अभिभावक संघ के पदाधिकारियों व उनके साथियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। इस दौरान जहां स्कूल में खड़ी गाड़ियां व अन्य सामान टूट गया। वहीं कई अभिभावक और कर्मचारी भी घायल हो गए। कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को भी स्कूल के कर्मचारियों ने पीटा। सूचना मिलने पर एएसपी शिष्यपाल सिंह व एडीएम एके श्रीवास्तव तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्कूल संचालक ने मुख्य गेट को बंद कर रखा था और जिला अभिभावक संघ के पदाधिकारी बाहर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे थे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने अभिभावक संघ के पदाधिकारियों को समझाकर थाने भेजा। देर शाम तक जिला अभिभावक संघ, स्कूल संचालक और मीडिया कर्मियों की ओर से तहरीर थाना कोतवाली में दी गई। मीडिया कर्मियों का एक दल डीएम सीपी सिंह से भी मिला। पूरे घटनाक्रम को बताने के बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मनमानी का विरोध करने पर पीटा
स्कूल पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि उनके पास स्कूल की ओर से मेसेज आया था। इसके बाद वह शनिवार दोपहर को स्कूल में पुस्तकें लेने गए थे। वहां पर स्कूल के कर्मचारियों ने जबरन कापी लेने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जबकि वे शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवैध वसूली करने आए थे पदाधिकारी
स्कूल संचालक अशोक यादव का कहना है कि कुछ लोग उनसे अवैध वसूली करने आए थे। मना करने के बाद स्कूल से बाहर जाने को कहा तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें जबरन स्कूल परिसर से बाहर निकाला। स्कूल संचालक का कहना है कि उक्त लोगों के साथ वह लोग भी थे जो पूर्व में मीडियाकर्मी बनकर उनसे अवैध वसूली करने की कोशिश कर चुके हैं। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

किताबें सील तो कैसे हो सकता है वितरण
स्कूल संचालक अशोक यादव ने बताया कि शुक्रवार को वाणिज्यकर अधिकारियों ने छापा मारकर सभी किताबें और कापियां सील कर दी थीं। ऐसे में कुछ अभिभावकों का यह कहना कि किताब कापियों के नाम पर अवैध वसूली हो रही थी जो गलत है। जब किताब कापियां सील हैं तो फिर उनके वितरण के नाम पर रुपये लिए ही नहीं जा सकते। उन्होंने पूरे मामले को सुनियोजित षड्यंत्र बताया है।

मीडिया कर्मियों के कैमरे छीने
मैनपुरी (ब्यूरो)। मौके पर कवरेज करने पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों का आरोप है कि स्कूल संचालक के कर्मचारियों ने उनके कैमरे आदि छीन लिए। यही नहीं उनके साथ मारपीट भी की।


स्कूल में बवाल के मामले में सभी पक्षों की तहरीर मिल गई है। उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश चौधरी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed