फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Pankaj Bhaena Tehsil, President of the Advisory Council

पंकज बने तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष

Thu, 13 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Thu, 13 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Bhaena Tehsil, President of the Advisory Council
पंकज बने तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव में पंकज सक्सेना ने नौ मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने रविंद्र सिंह यादव को हराया। महासचिव के पद पर अजय दीक्षित विजयी हुए।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील अभिभाषक परिषद का वार्षिक चुनाव हुआ। प्रात: 10 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चला। 119 मतदाताओं में से 115 ने मतदान में किया। मतदान के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद पर विजयी पंकज सक्सेना को कुल 62 मत प्राप्त हुए। जबकि रविंद्र सिंह यादव को 53 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर अजय दीक्षित को 65 एवं मुकुट बिहारी वर्मा को 50 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक तरफा जीत दर्ज करते हुए धर्मेंद्र कुमार राजपूत को 89 मत प्राप्त हुए। उन्होंने सुरेश चंद्र मिश्रा को 69 मतों से पराजित किया। सुरेश चंद्र मिश्रा को मात्र 20 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए नईम अंसारी ने कुल 47 मत प्राप्त किए। वहीं जय कुमार दुबे को 36 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर अखलेश कुमार राजपूत एवं सह सचिव पद पर सरताज अली को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुका है।
विज्ञापन

परिषद के वरिष्ठ चुनाव अधिकारी रघवुीर सहाय गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शपथ ग्रहण की तिथि निश्चित की जाएगी। चुनाव के उपरांत रमेश चंद्र तिवारी, रमन लाल राजपूत, सतपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह चौहान, दिवाकर पांडेय, योगेंद्र सिंह चौहान, उदयवीर सिंह यादव, कुलभूषण मिश्रा, संजीव यादव, बृजेंद्र सिंह, करन सिंह राजपूत, राम सेवक वर्मा, बृजमोहन सिंह चौहान, दिवाकर पांडेय, रामतीरथ सिंह, राकेश दुबे, मोहम्मद हनीफ, संजय राजपूत आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed