{"_id":"a914151386bbb597256e5dc3c5374b35","slug":"panchayat-elections-veterans-of-trench-mouth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने खाई मुंह की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने खाई मुंह की
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला और क्षेत्र पंचायत के चुनावों की मतगणना के बाद कई दिग्गजों ने मुंह की खाई। यह वह लोग हैं जो जीत के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन मतपेटिकाएं खुलने के साथ ही इनका भाग्य पलटा खा गया। इसके चलते उक्त प्रत्याशियों के आवासों पर सन्नाटा रहा। वहीं समर्थकों के चेहरों की भी रंगत उड़ी नजर आई।
सबसे बड़ा उलट फेर हुआ जिला पंचायत के कुरावली ब्लाक के वार्ड नंबर 15 में। इसी वार्ड को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता लोगों में रही। यहां से विधायक राजकुमार यादव की पत्नी वंदना यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह आमने सामने थे। चुनाव की घोषणा के साथ ही यह वार्ड सबसे चर्चित वार्ड रहा। यहां देर रात जारी हुए परिणाम से वंदना यादव की जीत हुई। वहीं सुजान सिंह को 157 मतों से हार हुई। इसके बाद नंबर आता है। पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम यादव का। वह बेवर से जिला पंचायत के वार्ड छह से मैदान में थे। उनका रायपुर में बूथ कैप्चर करते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसको लेकर वह काफी चर्चा में रहे। उन्हें भी इस वार्ड से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मात्र 511 वोट मिले। जबकि इसी वार्ड से जीतने वाले 2731 वोट मिले। वहीं बेवर के जिला पंचायत के वार्ड सात से पूर्व विधायक दिवंगत उपदेश सिंह चौहान के पुत्र पवन कुमार चौहान भी चुनाव हार गए। इसके अलावा करहल से वार्ड 25 से चुनाव लड़ रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद्र यादव भी चुनाव हार गए। इसी वार्ड से जिला सहकार बैंक का अध्यक्ष डाक्टर रामकुमार के बेटे नितिन यादव को भी वोटरों ने नकार दिया। करहल से वार्ड 24 से चुनाव लड़ने वाली पूर्व एमएलसी सुभाष यादव की पुत्रवधू रजनी यादव भी हार गईं है। इसके अलावा इसी वार्ड से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव की पत्नी भी चुनाव हार गई। वहीं बिछवां से वार्ड 11 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह भी चुनाव हार गए। किशनी से वार्ड से प्रत्याशी प्रमोद कुमार चुनाव हार गए। बताया जाता है कि इनके जीतने को लेकर किशनी विधायक से लेकर ब्लाक प्रमुख और चेयरमैन तक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। कुरावली से जिला पंचायत के वार्ड 13 से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकीं सेवाकुमारी शाक्य हर गईं। वहीं वार्ड 14 पूर्व ब्लाक प्रमुख दलवीर सिंह भी हार गए।