फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   pal-pal badalate rahe cheharon ke rang

पल-पल बदलते रहे चेहरों के रंग

Sat, 11 Mar 2017 11:37 PM IST
भ्ाास्कर युगल
भ्ाास्कर युगल Updated Sat, 11 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
pal-pal badalate rahe cheharon ke rang
मतगणना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के चेहरों का रंग पल-पल बदलता रहा। सर्वाधिक रोचक स्थिति मैनपुरी विधानसभा में दिखी। इसके बाद किशनी के प्रत्याशी भी प्रत्येक राउंड को लेकर चिंतित दिखी। हालांकि भोगांव और करहल को लेकर ऐसी कोई विशेष स्थिति नहीं दिखी।
विज्ञापन


मैनपुरी विधानसभा में मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के चेहरों का पल पल रंग बदला दिखा। कभी सपा प्रत्याशी आगे हो जाता तो कभी भाजपा। यह स्थिति अंतिम राउंड से ठीक पहले तक दिखी। सपा प्रत्याशी छह राउंड तक आगे रहे। इसके बाद सातवें में भाजपा और आठवें में सपा, नौंवे राउंड से 14 राउंड तक बीजेपी आगे रही। इसके बाद 15वें राउंड से 18वें राउंड तक सपा आगे रही। 19व 20वें राउंड में बीजेपी आगे निकली। इसके बाद 21में सपा, 22 में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। इसके बाद के राउंड में सपा प्रत्याशी ने अंतिम रूप से जो बढ़त बनाई वह अंत तक रही। इसके बाद सपा प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया गया। इनस दौरान जब भाजपा प्रत्याशी आगे हो जाते तो पार्टी कार्यकर्ता खुशी मनाने लगते। वहीं बाद में सपा प्रत्याशी बढ़त बना लेते तो वह उनसे समर्थकों में खुशी छा जाती। एक बार तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को विजेता ही घोषित कर दिया। यही नहीं कई चैनल पर भी यही खबर चला दी गई। हालांकि अंत में परिणाम कुछ और ही निकला।
विज्ञापन


किशनी में भी यही हाल रहा
कुछ यही हाल किशनी विधानसभा में भी देखने को मिला। वहीं भी भाजपा और सपा प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यही कारण रहा कि दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों के चेहरों पर खुशी और गम के भाव आतेजाते दिखे। यही हाल दोनों पार्टियों के समर्थकों का भी रहा। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी जहां पहले, तीसरे, दसवें, ग्यारहवें, 13वें, 14वें, 16वें, 19वें, 21वें, 24वें, 26वें चक्र में आगे रहे।  इसी प्रकार सपा प्रत्याशी दूसरे, चौथे, पांचवें, छठवें, सातवें, आठवें, नौवें, 12वें, 15वें, 17वें, 18वें, 20वें, 22वें, 23वें, 25वें, 27वें, 28वें चरणें आगे रहे। इसके चलते मतगणना के दौरान अंत समय तक किशनी विधानसभा में कशमकश की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगांव में खूब खिलाकमल
भोगांव विधानसभा में पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री आगे रहे। हालांकि बीच में दो राउंट में आलोक शाक्य भी आगे हुए लेकिन वे ज्यादा देर बढ़त कायम नहीं रख सके। कुछ ही देर में वह फिर भाजपा प्रत्याशी से पिछड़ गए। जैसे-जैसे मतगणना के दौरान चक्र आगे बढ़ते गए भाजपा प्रत्याशी की बढ़त भी बढ़ती गई। इसका परिणाम यह हुआ कि 20 राउंड के बाद ही भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित हो गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 23 हजार वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी।


करहल में दौड़ी साइकिल
करहल विधानसभा में जमकर साइकिल दौड़ी। पहले राउंड से लेकर अंतिम यानि 30 राउंड तक सपा प्रत्याशी बढ़ता बनाते ही गए। लगभग सभी राउंड में सपा प्रत्याशी ने भाजपा और अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाए रखी। यही कारण रहा कि सपा प्रत्याशी लगभग 38 हजार वोटों से जीते। जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed