फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Pahalgam terrorist attack is failure of the government Akhilesh Yadav targeted BJP leaders

UP: पहलगाम आतंकी हमला सरकार की विफलता...अखिलेश यादव ने साधा निशाना, भाजपा नेताओं के लिए कही ये बात

Fri, 25 Apr 2025 08:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 25 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। आतंकी हमले को सरकार की विफलता करार दिया। साथ ही आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

विज्ञापन
Pahalgam terrorist attack is failure of the government Akhilesh Yadav targeted BJP leaders
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को भाजपा सरकार और खुफिया तंत्र की विफलता करार दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने आतंकवादी हमले न होने का लोगों को भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे के तहत लोग वहां गए और उनकी जान चली गई। यह लोग अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। लेकिन सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP Board 10th Topper: आईएएस अफसर बनना चाहते हैं यश...देश की सेवा करने का है सपना, पढ़ाई के लिए नहीं लिया तनाव
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम खिरिया में श्रीपाल सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे अखिलेश यादव ने यहां मंच से भाजपा सरकार को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवादियों के अलावा इनके मददगारों पर भी कार्रवाई करनी होनी चाहिए। सब जानते हैं, बच्चा-बच्चा कुछ महसूस कर रहा है। लेकिन कोई कुछ कह नहीं रहा। सुरक्षा में नाकामी क्यों हुई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसकी जांच भी होनी चाहिए। लेकिन बीजेपी के लोग इस पर राजनीति न करें। 

 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम ने खुद कड़ी कार्रवाई के लिए कह दिया है। वहां कई एजेंसी काम कर रही है। इंटेलिजेंस भी है, स्टेट पुलिस भी थी। यह घटना साजिश है और इसमें किसका हाथ है यह पता किया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। भाजपा सरकार आतंकवादियों और इनका साथ देने वालों पर ठोस कार्रवाई करे। अखिलेश यादव ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। इसके संबंध में सभी दलों ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया है। 

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, कथित हिंदू संगठन का दावा झूठा...एक की गई जान, पुलिस की ये चेतावनी
विज्ञापन

पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। मगर, वे बात को बढ़ाना नहीं चाहते। कश्मीर के लोग नहीं चाहते कि इस तरह की घटना हो। कश्मीर के लोग भी घटना के विरोध में हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। कश्मीर के लोगों का भरण पोषण पर्यटन से होता है। वे लोग कभी नहीं चाहते कि इस तरह की घटनाएं हो। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए। इसके लिए सरकार को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।

 

भारी संख्या में जुटे समर्थक
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम खिरिया में श्रीपाल सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे अखिलेश यादव के आने की सूचना पाते ही भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने भी यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed