फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Paddy procurement: purchase target was only 1.5 per cent

धान खरीद: लक्ष्य की मात्र 1.5 फीसदी ही हुई खरीद

Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement: purchase target was only 1.5 per cent
धान खरीद: लक्ष्य की मात्र 1.5 फीसदी ही हुई खरीद - फोटो : अमर उजाला
लगभग दो माह बीतने के बाद भी जिले में धान की खरीद लक्ष्य की तुलना में मात्र 1.5 फीसदी हुई है। खरीद की धीमी गति को देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को चेतावनी दी है। साथ ही आगामी दिनों में लक्ष्य के अनुरूप खरीद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

की किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिये सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1470 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारत किया है। धान क्रय हेतु जिले का लक्ष्य 34 हजार क्विंटल निर्धारित किया है। धान क्रय हेतु जिले में 12 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। यही नहीं धान बेचने पर किसानों  से किसी भी प्रकार की धनराशि उतराई, चढ़ाई, छनाई नहीं ली जा रही है। साथ ही भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल किया जा रहा है। खाद्य विभाग के चार केंद्र मंडी सदर, घिरोर, जागीर, किशनी में बनाए गए हैं। पीसीएफ के छह क्रय केंद्र कुरावली, घिरोर, भांवत, किशनी, करहल, नवाटेढ़ा, पीसीएफ के दो केंद्र कृषि उत्पादन मंडी समिति एवं एफसीआई भोगांव पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इतनी मशक्कत के बाद भी जिले में अभी तक मात्र 1.5 फीसदी धान खरीद हुई है। समीक्षा में आंकड़े देख डीएम चंद्रपाल सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी खरीद संस्थाओं को कार्य प्रणाली में सुधार लाने और आने वाले दिनों में खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए है। डीएम ने बताया कि यदि लक्ष्य के अनुसार खरीद नहीं होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed