{"_id":"590f1f704f1c1b4754850c2d","slug":"paara-44-digree-paar-garmee-se-jhulase-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 44 डिग्री पार, गर्मी से झुलसे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 44 डिग्री पार, गर्मी से झुलसे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 07 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते पारे ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है। सूरज की तपित लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस होने के चलते लोग बेहाल रहे।
बीते माह से ही गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में पारा बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के चलते लोग घरों से निकलने से कतराते रहे। न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा।
बाजारों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को तापमान में आई कमी से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन भर गर्मी के चलते घर में कैद रहे लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। एक ओर जहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों का चैन छीन रखा है। हाल ये है कि न तो बिजली आने का कोई समय है और न जाने का। शहरी क्षेत्र में दिन और रात में जहां रुक-रुक कर छह घंटे की बिजली कटौती हुई है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 12 घंटे तक कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। गर्मी में बिजली न आने से लोग पानी के लिए भी परेशान हैं