{"_id":"58fa440f4f1c1ba57a8b4aff","slug":"paara-43-ke-paar-pahuncha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 43 के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 43 के पार पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हाय गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। वहीं चल रहे गर्म लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूर्यदेव की तपिश के चलते आम जनजीवन जैसे ठहर सा गया है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। हर कोई आंखों पर चश्मा और धूप से बचाव के लिए छाता लगाए दिख रहा है। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
गर्मी के साथ शुरू हुई धूल भरी गर्म हवाओं ने तो लोगों का जीना ही मुहाल कर दिया। सुबह नौ बजे से ही सूर्य की किरणें आग बरसाने लगती हैं। तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाली धूल से सड़क पर चलने वालों का बुरा हाल है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई भीषण गर्मी ने शाम तक लोगों को परेशान किया। वहीं गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों की संख्या बढ़ रही है। भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। डाक्टर जेजे राम ने पानी को उबाल कर पीने, पानी में क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करने, सफाई रखने, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल का प्रयोग करने की सलाह दी है।