Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Overhang of a house under construction collapses; two masons injured

Mainpuri News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दो राजमिस्त्री घायल

Fri, 06 Nov 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 06 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Overhang of a house under construction collapses; two masons injured
मैनपुरी। करहल रोड पर शुक्रवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में छज्जे पर काम कर रहे दो राजमिस्त्री मलबे में दबकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे करहल रोड स्थित मुखिया हलवाई वाली गली में दीपक यादव के मकान पर हुई। घायल जितेंद्र के भांजे अनमोल ने बताया कि करीब 30 दिन पहले छज्जे का निर्माण हुआ था। पहली मंजिल पर काम चल रहा था। इसी दौरान छज्जे पर बड़ी संख्या में ईंटें चढ़ाई जा रही थीं। मामा राजमिस्त्री जितेंद्र और शैतान सिंह काम कर रहे थे। अचानक छज्जा नीचे गिर पड़ा, जिससे दोनों मलबे में दब गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed