{"_id":"69556d3b3c332b91a80724c1","slug":"ots-phase-1-extended-by-three-days-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151506-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ओटीएस प्रथम चरण को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ओटीएस प्रथम चरण को तीन दिन के लिए बढ़ाया गया
Thu, 01 Jan 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नेवर पेड और लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले चरण में अब तक जिले के 35 हजार उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराकर लाभ लिया है। इससे बिजली निगम को 32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि एक से 31 दिसंबर तक प्रथम चरण में शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी और मूल बिल पर 25 प्रतिशत छूट का लाभ दिया गया था। इसमें जनपद के 35 हजार नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदारों ने पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लिया है। इससे निगम को करीब 32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि बिजली बिल राहत योजना में जनपद के एक लाख 11 हजार उपभोक्ता श्रेणी में आ रहे हैं। इनमें से अब तक 35 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 28 सर्किल में सबसे अधिक पंजीकरण के मामले में मैनपुरी सर्किल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
एसई ने बताया कि जल्द ही दूसरा चरण लागू होगा, जिसमें शत-प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ मूल बिल पर 20 प्रतिशत छूट रहेगी। उन्होंने छूटे उपभोक्ताओं से दूसरे चरण में पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लेने की अपील की है।
एसडीओ को चेतावनी
विद्युत वितरण उपखंड बरनाहल में ओटीएस योजना की खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने एसडीओ बरनाहल सुधीर कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया है। उनका कहना है कि उपखंड क्षेत्र में ओटीएस योजना में 9327 उपभोक्ताओं का लक्ष्य था, 28 दिसंबर तक सिर्फ 3009 उपभोक्ताओं के पंजीकरण हुए हैं। इनसे लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 14.4 प्रतिशत ही वसूली हो सकी है। उन्होंने आगामी तीन दिन में इसमें सुधार के निर्देश दिए हैं।
बैठक कर सफलता के लिए किया मंथन
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बुधवार को पावर हाउस काॅलोनी स्थित मंडल कार्यालय से वीसी के माध्यम से एक्सईएन और एसडीओ के साथ बैठक कर आगे की कार्य योजना बनाई। उन्होंने कहा कि ओटीएस के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाए। एक्सईएन और एसडीओ अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड में निकलकर योजना को मॉनिटर करें। जेई बड़े बकायेदारों से संपर्क कर योजना में शामिल कराएं।
उपखंड क्षेत्रवार ओटीएस पंजीकरण की स्थिति
कुरावली -5700
बेवर -5290
घिरोर -4550
भोगांव -4500
बरनाहल -3900
करहल -3850
सिविल लाइन -3500
किशनी -3400
मैनपुरी शहर प्रथम -170
मैनपुरी शहर द्वितीय -140