फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Organizing a fair along with Thakurji's procession

Mainpuri News: ठाकुर जी की शोभायात्रा के साथ मेले का आयोजन

Tue, 17 Mar 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Organizing a fair along with Thakurji's procession
फोटो 20 ठाकुर जी की शोभा यात्रा में मौजूद वैश्य समाज के लोग। संवाद
कुरावली। माहौर वैश्य समाज के तत्वावधान में मोहल्ला महाजनान मंदिर से ठाकुर जी की शोभायात्रा निकालकर मेले का आयोजन किया गया। श्री रामचंद्र मंदिर परिसर में हवन पूजन कर ठाकुर जी को रथ में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में आगे काली मंडल, राधा कृष्ण व शिव पार्वती के मनमोहक स्वरूप चल रहे थे। जिसके पीछे भगवान गणेश, मां दुर्गा, शिव पार्वती सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां चल रही थी। सबसे पीछे रथ पर ठाकुर जी विराजमान थे। वैश्य समाज के लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा गल्ला मंडी, सदर बाजार, मंदिर महाराज जी बाबा, घिरोर रोड चुंगी होती हुई जीटी रोड स्थित मंदिर वनखंडेश्वर परिसर में मेले में परिवर्तित हुई। मेला कमेटी अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, कोमल गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, आलोक गुप्ता, सचिन महाजन, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र गुप्ता, सुरेशचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed