फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news block diwas

Mainpuri News: हाजिरी लगाकर भागे अधिकारी, घिरोर में पहुंचीं सिर्फ 2 शिकायतें

Thu, 15 Oct 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news block diwas
फोटो 29 ​घिरोर के ब्लॉक सभागार में बैठे अ​धिकारी और खाली कुर्सियां। संवाद
घिरोर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित होने वाला ब्लॉक दिवस बुधवार को घिरोर में महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। ब्लॉक पर अधिकारी आए तो सही, लेकिन सिर्फ अपनी हाजिरी लगाकर चले गए। अधिकांश विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति और जनता में जागरूकता के अभाव के कारण विकास खंड सभागार में आयोजित इस दिवस में कुल 2 शिकायतें ही पहुंच सकीं। इसमें घुराई निवासी सत्यवीर सिंह ने परिवार रजिस्टर की नकल और प्राणपुर (औरंगाबाद) के रामकुमार ने बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक दिवस में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, सिंचाई और बाल विकास सहित सभी विभागों के प्रतिनिधियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहना अनिवार्य है। लेकिन इस बार केवल कुछ विभागों के करीब 16 लोग ही उपस्थित दर्ज कराने पहुंचे और वे भी हस्ताक्षर करने के बाद कुछ समय बैठकर चले गए।
विज्ञापन



अन्य विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि भविष्य में सभी की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरा लाल, प्रभारी खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed