{"_id":"643fb00d702d6e0da700df86","slug":"only-an-independent-candidate-becomes-president-after-formation-of-bhogaon-nagar-panchayat-of-mainpuri-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: हर बार निर्दल को ताज, 68 साल से भोगांव पर है राज...देखें कब कौन चुना गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: हर बार निर्दल को ताज, 68 साल से भोगांव पर है राज...देखें कब कौन चुना गया
Wed, 19 Apr 2023 02:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:40 PM IST
सार
UP Nikay Chunav: मैनपुरी के भोगांव नगर पंचायत में हर बार निर्दल प्रत्याशी को अध्यक्ष का ताज मिला है। 68 साल से भोगांव पर निर्दल प्रत्याशी का ही राज है।
विज्ञापन
Agra News : निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव नगर पंचायत क्षेत्र का इतिहास रहा है कि टाउन एरिया बनने के बाद से आज तक यहां से अध्यक्ष पद के लिए किसी भी पार्टी का कोई प्रत्याशी विजयी नहीं हुआ है। निर्दलीयों का ही बोलबाला रहा है। यही कारण रहा है कि सपा ने भी अपना कोई प्रत्याशी इस बार मैदान में नहीं उतारा है।
इसके पश्चात 11 अगस्त 1975 से 25 नवंबर 1988 तक सुपरसेशन रहा। 25 नवंबर 1988 को पुन: विनायक दत्त दुबे चेयरमैन चुने गए जो 25 नवंबर 93 तक चेयरमैन के रूप में कार्य करते रहे। 25 नवंबर 1993 से एक दिसंबर 95 तक पुन: सुपर सीट हो गई। एक दिसंबर 1995 को चुनाव के बाद प्रथम मुस्लिम महिला बदरून निशा बेगम चुनाव जीती और एक दिसंबर 2000 तक चेयरमैन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज एक्ट से पांच वर्ष किया कार्यकाल
आजादी के बाद से टाउन एरिया का कार्यकाल आठ वर्षों का रहा था। इसे बाद में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज एक्ट अधिनियम लागू करके पांच वर्ष का कार्यकाल सुनिश्चित कर दिया था। तीन मई 1955 में टाउन एरिया का गठन हुआ और प्रथम चेयरमैन के रूप में चिरौंजी लाल शर्मा चुने गए। वे 1955 से 1963 तक चेयरमैन रहे। तत्पश्चात छह माह के लिए राधाचरण मिश्रा चेयरमैन चुने गए। 1964 से 72 तक मिश्रीलाल दुबे ने टाउन एरिया का चुनाव जीतकर कार्यभार संभाला। 1972 से 1975 तक मिश्रीलाल दुबे के पुत्र विनायक दुबे चेयरमैन बने।
विज्ञापन
इसके पश्चात 11 अगस्त 1975 से 25 नवंबर 1988 तक सुपरसेशन रहा। 25 नवंबर 1988 को पुन: विनायक दत्त दुबे चेयरमैन चुने गए जो 25 नवंबर 93 तक चेयरमैन के रूप में कार्य करते रहे। 25 नवंबर 1993 से एक दिसंबर 95 तक पुन: सुपर सीट हो गई। एक दिसंबर 1995 को चुनाव के बाद प्रथम मुस्लिम महिला बदरून निशा बेगम चुनाव जीती और एक दिसंबर 2000 तक चेयरमैन रही।
विज्ञापन