फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One youth died while two people were seriously injured in separate accidents in Mainpuri

Mainpuri News: अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

Fri, 27 Oct 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 07:14 PM IST
सार

मैनपुरी में अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
One youth died while two people were seriously injured in separate accidents in Mainpuri
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिली तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव की है। गांव निवासी आबिद हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। भाई राशिद हुसैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आबिद, कठफोरी के पास टायर पंचर सही करने की दुकान चलाता था। 20 अक्तूबर को दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीराम मंदिर निर्माण: जाति मजहब से दूर होकर श्रीराम के काम में जुटे मुस्लिम, पत्थरों पर उकेर रहे आकर्षक शिल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में महालरपुर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के समय वह भी भाई के पीछे ही आ रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार हुए घायल

एक अन्य हादसे में एलाऊ जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह भोगांव रोड निवासी राजवीर सिंह और बांके किसी काम से एलाऊ जा रहे थे। बाइक जब दीवानी रोड से एलाऊ जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। तभी क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed