फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One crore farmers in arrears, at the six million

एक करोड़ किसानों का बकाया, मिले साठ लाख

Fri, 13 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Fri, 13 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
One crore farmers in arrears, at the six million
एक करोड़ किसानों का बकाया, मिले साठ लाख - फोटो : अमर उजाला
गेहूं खरीद के लिए धनराशि जारी करने के मामले में शासन पड़ोसी जिलों पर अधिक मेहरबान रहा है। तीन करोड़ की डिमांड शासन से की गई थी लेकिन मिले मात्र साठ लाख रुपये हैं। एक करोड़ से अधिक रुपया किसानों का बकाया है।  ऐसे में यह साठ लाख भी बकाया भुगतान में चले जाएंगे। अधिकारियों ने और पैसा  जारी करने के लिए शासन को पत्र लिखा है, ताकि किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान कर सके।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मैनपुरी को 4.5 लाख क्विंटल गेहूं खरीद करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए शासन ने शासन जिले को मात्र 60 लाख रुपये आवंटित किए हैं, जो लक्ष्य की तुलना में काफी कम हैं। वहीं मैनपुरी के पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद, एटा, इटावा और औरैया को खरीद का लक्ष्य कम मिलने के बावजूद अधिक धन आवंटित किया गया।  शासन से धन कम आने के चलते जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते उत्तर प्रदेश सहकारी संघ उपमहाप्रबंधक (वित्त) को इसी संस्था के जिला प्रबंधक रामरतन यादव ने पत्र लिखकर और अधिक  धन की मांग की है। इसमें उन्होंने पर्याप्त पैसा न होने के चलते खरीद प्रक्रिया प्रभावित होने की बात कहते हुए शीघ्र 240 लाख रुपये जिला स्तर पर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों का है 110.51 लाख रुपये बकाया
 जिला प्रबंधक रामरतन यादव ने लिखा है कि पैसा न होने के चलते जिले में गेहूं खरीदने के बाद बड़ी संख्या में किसानों का 110.51 लाख रुपया बकाया है। शासन से धनराशि आने पर ही किसानों को भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगे तीन करोड़ , 60 लाख मिले
पत्र में जिला प्रबंधक ने लिखा कि जिले में गेहूं खरीद के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की गई थी। लेकिन जिले को मात्र 60 लाख रुपया ही मिला है। उपमहाप्रबंधक पर धन के आवंटन में भेदभाव का भी आरोप लगाया।

किस जिले को कितना लक्ष्य, कितना मिला पैसा
जिला                लक्ष्य                       जारी धनराशि
एटा                  4.50                         81
इटावा                 4                           160
फर्रुखाबाद           5                            200
औरैया                4                            115

मैनपुरी              4.5                             60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed