{"_id":"685977e05add13154704ac67","slug":"old-woman-died-from-fake-son-fraud-in-mainpuri-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी बेटा बनकर की ऐसा धोखाधड़ी...सह न सकी वृद्धा, सदमे में तोड़ दिया दम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी बेटा बनकर की ऐसा धोखाधड़ी...सह न सकी वृद्धा, सदमे में तोड़ दिया दम; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 23 Jun 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:21 PM IST
सार
कुरावली निवासी एक व्यक्ति ने खुद को देवानंद बताते हुए फोन के माध्यम से प्रेमशीला से संपर्क किया और विश्वास दिलाया कि वह उनका बेटा देवानंद है। इसके बाद उसने धोखे से जन सेवा केंद्र से एक एप के जरिए उनसे पैसे मंगवाए।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली में खुद को वृद्ध महिला का बेटा बताकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब वृद्धा को इस बात का पता चला तो उन्होंने सदमे में दम तोड़ दिया। शिकायत मिलने के बाद थाना कुरावली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुरावली कस्बे के मोहल्ला फर्दखाना निवासी कबीरदास पुत्र रामप्रकाश ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके पिता ने दो विवाह किए थे। पिता की पहली पत्नी गुजरानी देवी से उनके समेत तीन भाई हैं जबकि दूसरी पत्नी प्रेमशीला जो नगर पंचायत कर्मचारी थीं, उनका एक ही बेटा था देवानंद, जो करीब 14 वर्षों से लापता है।

Trending Videos
कबीरदास का आरोप है कि हाल ही में गांव अलूपुरा थाना कुरावली निवासी एक व्यक्ति ने खुद को देवानंद बताते हुए फोन के माध्यम से प्रेमशीला से संपर्क किया और विश्वास दिलाया कि वह उनका बेटा देवानंद है। इसके बाद उसने धोखे से जन सेवा केंद्र से एक एप के जरिए उनसे पैसे मंगवाए।
बाद में प्रेमशीला को यह जानकारी हो गई कि उनसे धोखाधड़ी हुई है, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत्यु से पहले उन्होंने उन्हें बताया कि उनका बेटा देवानंद जिंदा है और उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबरों पर जन सेवा केंद्र से पैसे डलवाए हैं।
बताए गए नंबरों की पड़ताल करने पर मोबाइल नंबर अलूपुरा निवासी व्यक्ति का निकला। जिसने धोखे से मृतका के बेटे की पहचान अपनाकर मां की भावनाओं से खिलवाड़ किया। कबीरदास ने थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।