फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   old woman committed suicide because mobile was not recharged

UP: मोबाइल रिचार्ज न होने पर वृद्धा ने किया आत्मदाह, दृश्य देख कांपी रूह; परिजन बोले- बेटियों से करती थीं बात

Tue, 04 Mar 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Mar 2025 07:21 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पति और बेटे से कई बार कहा, लेकिन रिचार्ज नहीं कराया गया। ऐसे में गुस्से में महिला ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों में चीत्कार मच गई।

विज्ञापन
old woman committed suicide because mobile was not recharged
बुजुर्ग महिला का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा में वृद्ध महिला ने खुद पर डीजल उड़ेलकर सोमवार रात को आग लगा ली। महिला की मौत हो गई है। आत्महत्या को लेकर चर्चा है कि परिजन द्वारा मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज वृद्धा ने अपनी जान दी है। इधर, मंगलवार को मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंपते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा के रहने वाले शिवराज यादव की 65 वर्षीय पत्नी राजनश्री का तीन दिन पहले मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया था। रिचार्ज कराने के लिए वह पति और इकलौते बेटे से कई बार कह चुकी थीं। मगर, किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से वृद्धा परिजन से नाराज चल रही थीं। सोमवार की रात को जब सभी परिजन सो गए तो राजनश्री घर में रखी हुई पांच लीटर डीजल की कैन को लेकर बाहर चली गईं। वहां खुद पर डीजल उड़ेलने के बाद आग लगा ली। इस बीच पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने राजनश्री को जलते हुए देखकर शोर मचाया। 

 
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर परिजन आ गए। आग की लपटें उठ रही थीं। पास ही बनी झोंपड़ी भी जल गई थी। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। सूचना पर इंस्पेक्टर ललित भाटी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वृद्धा के अधजले शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

बेटे और बहू के कहने पर भी नहीं खाया खाना
मोबाइल का रिचार्ज न होने की वजह से वृद्धा पति, बेटे से नाराज चल रही थी। वह बात नहीं कर रही थी और खाना भी नहीं खा रही थीं। पति शिवराज ने बताया कि सोमवार की रात को बेटे और बहू ने उन्हें खाना खाने के लिए काफी मनाया। मगर, वह जिद्दी स्वभाव की थीं। उन्होंने किसी की नहीं मानी और खाना भी नहीं खाया। इसके कुछ देर बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए थे।

 

बेटियों से करती थीं फोन पर बात
राजनश्री के पति ने बताया कि उनके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। तीन बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। पत्नी मोबाइल से विवाहिता बेटियों से बातचीत करती थीं। रोजाना उनका हाल चाल लेती थीं। तीन दिन से मोबाइल रिचार्ज न होने की वजह से बात नहीं हो पा रही थी। गांव में ही एक घर में बेटी का फोन आया। वहां पर राजनश्री शाम के समय बैठती थीं। बेटी से बात हुई तो बेटी से कहा था कि वह अब सुबह ही बात करेंगी। मगर, रात में राजनश्री ने खुदकुशी कर ली।

 

मृतका के मायके और ससुराल वालों ने लगाए आरोप
थाना करहल के इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि करहल इंस्पेक्टर ललित कुमार भाटी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस के समक्ष मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि राजनश्री की जलाकर हत्या की गई है। वहीं, ससुराल वालों ने मायके वालों पर आरोप लगाया कि मायके वालों के पास करीब कीमती जेवर रखे हुए थे। उनको वापस नहीं कर रहे हैं। इसी बात की खुन्नस में वह आरोप लगा रहे हैं।
वृद्धा के जलने की वजह से मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गहनता से मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed