{"_id":"6561e6b7e9c4a418f607960f","slug":"old-man-died-due-to-electric-shock-in-mainpuri-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: करंट लगने से वृद्ध की मौत, पेड़ की टहनी काटते समय हाईटेंशन लाइन के तार से छू गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: करंट लगने से वृद्ध की मौत, पेड़ की टहनी काटते समय हाईटेंशन लाइन के तार से छू गए
Sat, 25 Nov 2023 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:52 PM IST
सार
मैनपुरी में करंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। पेड़ की टहनी काटते समय वह हाईटेंशन लाइन के तार से छू गए।
विज्ञापन
करंट से मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक वृद्ध शनिवार को पेड़ की टहनी काट रहा था। तभी वह ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के राम नगरिया गांव की है। गांव निवासी प्रेम सिंह (60) शनिवार की दोपहर जीटी रोड हाईवे किनारे लकड़ियां काटने के लिए गए थे। वह एक नीम के पेड़ की एक टहनी को काट रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में प्रवाहित करंट लगने से प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- PM Modi Mathura: मीरा के विरह को हेमा ने मंचन में उकेरा, दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। मृतक के पुत्र संजय से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।