PM Modi Mathura: मीरा के विरह को हेमा ने मंचन में उकेरा, दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
{"_id":"655efee63bf6c3655c0cecb6","slug":"pm-modi-in-mathura-today-news-live-mirabai-janmotsav-celebrations-mathura-vrindavan-banke-bihari-corridor-2023-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Mathura: मीरा के विरह को हेमा ने मंचन में उकेरा, दर्शकों की आंखों से छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 Nov 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Nov 2023 08:55 PM IST
खास बातें
PM Modi in Mathura News Live Updates :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे। यहां सबसे पहले प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए और पूजा पाठ की। इसके बाद ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचे और मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया।
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:49 PM, 23-Nov-2023
मीराबाई नृत्य नाटिका का समापन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया उत्साहवर्धन
मथुरा के धौलीप्याऊ मैदान पर आयोजित ब्रज रज महोत्सव के अंतर्गत मीराबाई नृत्य नाटिका का समापन हुआ। इस दौरान मंच से सभी कालाकारों का परिचय कराया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी ने सभी कलाकारों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
08:17 PM, 23-Nov-2023
मीरा को दिया गया जहर
मीरा बाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी के अभिनय को देख दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। प्रेम की पीर और विरह की वेदना, जब मीरा को जहर का प्याला दिया गया, तो मीरा भी श्रीकृष्ण का नाम लेते हुए जहर पी गईं। सबको लगा कि अब मीरा जीवित नहीं बचेगी, लेकिन विष का प्याला मीरा के लिए अमृत बन गया।
विज्ञापन
07:43 PM, 23-Nov-2023
मंत्रमुग्ध दिखाई दिए दर्शक
हेमामालिनी ने मीरा की भगवान कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति का सजीव चित्रण किया। दिखाया कि किस तरह ससुराल जनों द्वारा उन्हें भक्ति मार्ग से उद्वेलित करने के लिए अपमानित किया गया। मीरा को उनके पति ने कैसे समझाया। ऐसी भक्ति के नाट्य की प्रस्तुति को देख दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।
07:20 PM, 23-Nov-2023
मीराबाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी की शानदार प्रस्तुति
ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मीराबाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी ने मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। सांसद की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा से भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मथुरा में संत मीरा बाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। pic.twitter.com/2s5whNlXNs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2023
06:57 PM, 23-Nov-2023
पीएम मोदी ने राधे-राधे के साथ किया संबोधन समाप्त
राधे-राधे और जय श्री कृष्णा करके उद्बोधन के साध पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सांसद हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुति दी।06:55 PM, 23-Nov-2023
भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे
संतों ने कहा है कि वृंदावन सा वन नहीं, नंदगांव जैसा गांव नहीं और वंशी वट जैसा कहीं वट नहीं। मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। यहां भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे। खुशी है कि यहां ब्रज तीर्थ विकास की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 23-Nov-2023
ये कोई साधारण धरती नहीं
मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला है, ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है। क्योंकि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। ये कोई साधारण धरती नहीं है। ये ब्रज तो हमारे ‘श्यामा-श्याम जू’ का अपना धाम है। ब्रज ‘लाल जी’ और ‘लाडली जी’ के प्रेम का साक्षात अवतार है। ये ब्रज ही है, जिसकी रज भी पूरे संसार में पूजनीय है।
06:49 PM, 23-Nov-2023
मीराबाई महान सामाज सुधारक भी थीं
मीराबाई जैसी संत ने दिखाया कि नारी का आत्मबल पूरे संसार को दिशा दिखाने का कार्य करता है। मीरा बाई मध्यकाल की महान महिला ही नहीं थी बल्कि महान सामाज सुधारक भी थीं।06:47 PM, 23-Nov-2023
राधा के बिना कृष्ण का नाम अधूरा
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा भारत हमेशा से नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला देश रहा है। यहां कान्हा की नगरी में भी लाड़ली सरकार की ही चलती है। कृष्ण के पहले भी राधा लगता है, तभी उनका नाम पूरा होता है।
06:46 PM, 23-Nov-2023
मां गंगा ने बुलाया तो आपके बीच बस गया
गुजरात के लोगों को ब्रज में आने का सौभाग्य मिलता है तो उसे द्वारिकाधीश की कृपा मानते हैं। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया और 2014 से आकर आपके बीच बस गया। इस महोत्सव में संत मीराबाई के नाम पर सिक्का और टिकट जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 84 कोस का ये ब्रज मंडल यूपी और राजस्थान को जोड़कर बनता है।