फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Old man arrested while making pistol in Mainpuri village said going to take medicine police took him away

Mainpuri: तमंचा बनाते वृद्ध गिरफ्तार, ग्रामीण बोले- दवा लेने जा रहा था, पुलिस उठा ले गई, रंजिशन फंसाया

Sat, 15 Apr 2023 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 05:06 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने तमंचा बनाते हुए एक वृद्ध को गिरफ्तार किया। एसपी ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। हालांकि ग्रामीणों पर इसको लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया वृद्ध दवा लेने जा रहा था इसी समय पुलिस उसे उठा ले गई। 
 

विज्ञापन
Old man arrested while making pistol in Mainpuri village said going to take medicine police took him away
पुलिस ने वृद्ध को तमंचा बनाते किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शनिवार को एक वृद्ध को तमंचा बनाते समय गिरफ्तार किया। पुलिस को इसके कब्जे से असलहा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि इसका एक साथी कार्रवाई के दौरान भाग गया। मुकदमा दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए शख्स ने अपना नाम वाहिद अली निवासी सिकंदरपुर गांव बताया है। उसके कब्जे से तीन बने तमंचा, दो मरम्मत के तमंचा, कारतूस व उपकरण आदि बरामद हुए। बताया कि कार्रवाई के दौरान एक साथी सादिक उर्फ सद्दाम वहां से भाग गया। पकड़े व भागे हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई पर उठे सवाल

कोतवाली पुलिस ने वृद्ध वाहिद अली को तमंचा कारीगर बताकर जेल भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस उसे दवा लेने जाते समय दो पुलिसकर्मी पकड़ कर ले गए थे। इस दौरान वृद्ध के पास कुछ भी नहीं था। वहीं वाहिद के पुत्र का कहना है कि उनके पिता का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। फिर भी एक व्यक्ति द्वारा रंजिश के चलते पिता को सांठ गांठ कर तमंचा बनाने के झूठे मामले में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed