फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Officials remained busy till late evening in the process of adjustment of teachers

Mainpuri News: शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया में देर शाम तक जुटे रहे अधिकारी

Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officials remained busy till late evening in the process of adjustment of teachers
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की एकल विद्यालय में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी होनी थी। बुधवार को सुबह से लेकर देर शाम तक बीएसए के निर्देशन में समायोजन सूची जारी करने की तैयारियां बीएसए कार्यालय में चलती रहीं। जिले में 267 शिक्षकों का समायोजन होना है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के एकल और बंद विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों को समायोजित करने के निर्देश बीएसए को दिए थे। बीएसए दीपिका गुप्ता की देखरेख में बुधवार को सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर सभी खंड शिक्षाधिकारी शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया में जुटे रहे। विभागीय सूत्रों के अनुसार समायोजन के लिए शासन और विभाग स्तर से कोई स्पष्ट गाइड लाइन नहीं जारी की गई है, इसका नतीजा यह है कि समायोजन प्रक्रिया विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में सभी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सहायकों की मदद से देर शाम तक समायोजन प्रक्रिया की फाइनल सूची तैयार करने में जुटे रहे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि लगभग सूची फाइनल हो गई है। देर रात तक सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed