Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   officials of Bharatiya Kisan Union Apolitical protested at Collectorate regarding fertilizer In Mainpuri

Mainpuri News: समितियों पर किसानों को नहीं मिल रही खाद, भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Oct 2024 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

मैनपुरी में समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
officials of Bharatiya Kisan Union Apolitical protested at Collectorate regarding fertilizer In Mainpuri
खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। डीएपी की खुले बाजार में और समितियों पर ब्लैक की जा रही है। ज्ञापन में किसानों को फसल की पैदावार के लिए डीएपी दिलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नवनीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय के पास नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि किसानों को इस समय फसल के लिए डीएपी की जरूरत है। किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। समितियों पर दिन भर लाइन में लगने के बाद किसानों को शाम को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि बाजार में दुकानों पर खाद की कालाबाजारी की जा रही है। शिकायतों के बाद भी खाद की ब्लैक नहीं रुक रही है। ज्ञापन में कहा है कि अगर खाद की समस्या का 16 अक्तूबर तक समाधान नहीं कराया गया तो किसानों को साथ लेकर संगठन सड़कों पर उतरेगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की ही होगी। चरन सिंह, नीरज कुमार, ब्रजकिशोर, विमल यादव, मनोज कुमार, सुबोध मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed