{"_id":"57653cf94f1c1b824311b71a","slug":"officials-inspected-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। करीब एक घंटा तक जेल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ नहीं मिला।
शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला जज उमेश कुमार शर्मा, एडीजे उमेश कुमार द्वितीय, डीएम लोकेश कुमार एम और एसपी देवरंजन वर्मा जिला कारागार पहुंचे। वहां जेल अधीक्षक बीके सिंह और जेलर सुरेश मिश्रा के साथ जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार में कैदियों की संख्या और बैरक में रहने आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कैदियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में पूछा। जेल में कैदियों के खानपान सहित अन्य सुविधाओं और असुविधाओं के बारे में पता किया। करीब 1:30 सभी अधिकारी कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकले। डीएम लोकेश एम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान में कोई भी खामी नहीं मिली है।