{"_id":"01c5d05785e09e6b309253df2a2d5823","slug":"now-suman-supporters-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुमन के समर्थकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुमन के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा में फैली रार थमने का नाम नहीं ले रही है। बेबी यादव के बाद अब वरिष्ठ सपा नेत्री सुमन यादव के समर्थकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को लोगों ने जागीर ब्लाक के सामने प्रदर्शन कर सपा नेताओं के निर्णय का विरोध किया। साथ ही डा. सुमन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष की टिकट देने की मांग की। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से राहुल यादव के नाम की घोषणा करने के बाद से सपा की अंतर्कलह उभर कर सामने आ गई है। पहले बेबी यादव के समर्थन में लोग उतर आए। अब सपा की वरिष्ठ नेत्री और दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं सुमन यादव के समर्थकों ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की टिकट देने की मांग सपा नेताओं से की है। गुरुवार दोपहर को जागीर ब्लाक के सामने दो दर्जन से अधिक प्रधान, 40 बीडीसी और बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं के निर्णय को गलत बताया। साथ ही कहा कि सुमन यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव सात हजार वोट से जीती हैं। पूर्व में वह तीन बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। ऐसे में उनकी लोकप्रियता को आसानी से समझा जा सकता है। इसलिए सपा नेताओं को डा. सुमन यादव को ही अध्यक्ष पद का दावेदार बनाना चाहिए। प्रधानों और ग्रामीणों ने अपनी मांग से अवगत कराने के लिए एक ज्ञापन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताव यादव व जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा को फैक्स के माध्यम से प्रेषित किया।